झाबुआ। स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। महिलाओं द्वोरा अपनी ही महिला बैंक का संचालन करके प्रदेश के अन्य समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल शुरू की है जिसके लिये वे बधाई की पात्र है। समाज सेवा के साथ ही मातृशक्ति ने अपनी चैतन्य शक्ति के माध्यम से क्रियाशील होकर समाज को आगे बढाने तथा उसकी प्रगति के लिये महिलाओं ने संकल्प शक्ति को साकार होते देखकर यह तय है कि जिस समाज में नारी शक्ति प्रगति पथ पर सरपट दौड़ती है वह समाज प्रगति करता है मेढ अजमीढ महिला स्वर्ण लक्ष्मी महिला समिति बैंक के संचालन के लिये समुचे समाज की महिलाओं को साधुवाद देते हुए गौरवान्वित हूं। उक्त उदगार जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भावसार ने शनिवार की रात को पैलेस गार्डन में मेढ क्षत्रिय स्वर्ण समाज की अंशधारी सदस्याओं के वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। जिला भाजपाध्यक्ष भावसार, सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, समाज के प्रांतीय संरक्षक पुष्पकरण सोनी, बाबुलाल सोनी, दिलीप कुशवाह के अलावा बैंक की अध्यक्ष विमला सोनी एवं संचालिका कुंता सोनी उपस्थित थे।
Trending
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस