झाबुआ जिला पत्रकार संघ के बहुप्रतिक्षित चुनाव रविवार को शहर में स्थित एक निजी सभा गृह में संपन्न होंगे। उक्त जानकारी देते हुए वरिश्ठ पत्रकार एवं संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंदन अरोड़ा ने बताया कि जिला पत्रकार संघ के चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत सुबह 10 से 12 बजे सदस्यता आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे एवं पंजीयन किया जाएगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक निर्वाचन पर चर्चा, वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं शीर्ष संगठन का गठन होगा। दोपहर 2 बजे से जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र कांकरिया, अनोखीलाल मेहता, बीडी काबरा, अमृतलाल जैन, निर्भयसिंह ठाकुर, सत्यनारायण शर्मा, हरिशंकर पंवार, उत्तम जैन, राजेन्द्र सोनी, महेश पडियार, विमल मूथा, मुकेश अहिरवार, प्रकाश भंडारी, सोहन परमार, विमल जैन, अनूप भंडारी, अली असगर बोहरा, संदीप जैन, संजय जैन, संतोष रूनवाल, धीरज बुंदेला, राधेश्याम परिहार, पंकज रांका आदि ने जिला पत्रकार के समस्त सदस्यों को संघ द्वारा आयोजित विशेष साधारण सभा में शामिल होने की अपील की है।
Trending
- करवड़ में कपास से भरा आयशर ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
Next Post