अर्पित चोपड़ा, खवासा थांदला थाना की खवासा पुलिस चौकी अंतर्गत करंजपाड़ा (रन्नी) गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ है। विवाद के दौरान मारपीट में दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति गंभीर घायल एवं कुछ अन्य लोग भी घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए पेटलावद एवं थांदला भेजा गया है। विवाद के बाद एक पक्ष के घर के पीछे बने ढालिये (शेड) में आग लगा दी गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। Post navigation विधायक भूरिया ने किया खवासा की मांग का समर्थन ; नर्मदा लाने और जलसंकट के स्थायी हल के लिए मुख्यमंत्री-कलेक्टर को लिखा पत्र रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खिलाड़ी ने किया क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ