मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
हम सनातनी हिन्दू है कुछ लोगों ने हमें भ्रमित कर दिया है इस कारण कुछ लोग अपना धर्म छोड़कर अधर्म का रास्ता अपना रहे हैं हमें हमारा धर्म नहीं छोड़ना है,। साधु संतों का संग करो वे हमें असुरी शक्तियों से बचाते हैं।

उक्त विचार आज आम्बुआ में आवास फलिया में नवनिर्मित त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग सहित शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में उपस्थित सनातन सेवा आश्रम काछला के सद्गुरु महा मंडलेश्वर श्री सेवानंद जी गिरि महाराज ने धर्म सभा में व्यक्त करते हुए कहे, आगे आपने बताया कि हमें दुष्टों का साथ छोड़ देना चाहिए, हमें व्यसनों को छोड़ देना चाहिए, साधु-संत लम्बी उम्र जीते हैं, जबकि व्यसनों में लिप्तों का जीवन छोटा होता है, हमें संतों के अनुभवों से सीख कर सत्य पर चलना चाहिए और असत्य का मार्ग छोड़ देना चाहिए,अंत समय में भक्ति ही साथ जाएगी भक्ति सद्गुरु से प्राप्त करना चाहिए, परमात्मा से प्रार्थना करते रहें परमात्मा हमारे साथ रहता है।
