झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद। नशे में धुत्त होकर ट्राला चला रहे एक ड्राइवर ने ट्राले को मोड़ पर पलटी खिला दिया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना रविवार को दोपहर 1 बजे करीब थांदला-बदनावर राजकीय मार्ग पर ग्राम उन्नई में हुई। जानकारी के अनुसार अहमदाबार से घरलेू सामान के गट्टे लेकर ग्वालियर के लिए ट्रक एमपी 07 एस 5454) जा रहा था। चालक राकेश हरिदास बैरागी नशे में धुत्त था। इस कारण ग्राम उन्नई में मोड़ पर वह असंतुलित होकर पुल को तोड़ता हुआ पलटी खा गया। ट्र्रक जहां पलटी खाया वहां ग्रामीणो के घर बने हुए थे। जहां ग्रामीण बच्चे खेलते है। अगर बच्चे उस समय वहां खेल रहे होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। घटना में किसी को किसी प्रकार की चोटे नही लगी। लेकिन ट्र्रक में रखा सामान बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
Next Post