झाबुआ। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने बताया कि जिला पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक पिछले एक वर्ष से नहीं हुई है। जिले की सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा बाले-बाले ही शिक्षण सामग्रियों की खरीदी कर उसमें भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिले के अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। भूरिया ने कहा कि वह स्वयं एवं जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के लिए कई बार अधिकारियों को कह चुके है, लेकिन न तो इस ओर कलेक्टर और न ही जिला पंचायत सीईओ द्वारा कोई ध्यान दिया जा रहा है। उधर जिले की सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिना जानकारी दिए भारी राशि से शैक्षणिक सामग्रीयों की खरीदी कर उसमें भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है।
आयुक्त भोपाल को करेंगे शिकायत
भूरिया ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि सहायक आयुक्त द्वारा प्राचार्यों को शैक्षणिक सामग्री वितरण में घोटाला किया जा रहा है। कई बार जिपं सदस्य बैठक आयोजित करने के लिए कह चुके है, लेकिन अधिकारियों के कानो में जंू तक नहीं रेंग रहीं है। सहायक आयुक्त भ्रष्टाचार की मलाई चाट रहीं है। भूरिया ने कहा कि यदि अतिशीघ्र जिला पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक आयोजित नहीं करवाई गई तो वे एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष तथा सदस्य इसकी शिकायत आयुक्त भोपाल को कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
Prev Post
Next Post