झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के एमजी रोड पर कांग्रेस कार्यालय के सामने जोधपुरा मिष्ठान भंडार पर चोरों ने सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया। रात्रि तकरीबन 2.30 बजे चोरों द्वारा मिष्ठान भंडार के पीछे की ओर से सेंधमार कर चोरी का प्रयास कर रहे थे तभी आसपास के रहवासी मुकेश नायक, फौजमल नायक, सुरेन्द्र छाजेड़, राजेश नागर, अरुण शुक्ला, चेतन मोदी को कुछ आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को फोन कर के जगाया व 100 नंबर पर फोन कर सूचित किया। जब तक पुलिस आती एवं आसपास के रहवासी घटनास्थल पर पहुंचते तब तक 3 बदमाश गल्ले का ताला तोड़कर उसमे से नकदी लेकर भागने में कामयाब हो गए परंतु सेंध लगाकर अंदर घुसा एक बदमाश जो भागने के प्रयास में नाले में जाकर छीपा गया था उसेे रहवासियों ने ढूंढ़कर कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस थाना थांदला में मामला दर्ज किया गया।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न