अशोक बलसोरा, पारा
धर्म रक्षक सेवा समिति ने खेल महोत्सव कबड्डी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह 15वीं प्रतियोगिता थी। धर्म रक्षक के संयोजक वालसिंह मसानिया ने यह बताया की हमरा लक्ष्य, और उद्देश्य क्या है। हमरा यह प्रयास न केवल खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करेगा, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को भी सिखाएगा। ऐसे आयोजन समाज में एकता और जागरूकता लाते हैं, जिससे युवा सही मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने जीवन को सही दिशा में ले जा सकते हैं।
