झाबुआ । सांसद प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल द्वारा क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया पर 25 प्रतिशत भी सांसद निधि की राशि व्यय नहीं करने को दिए अनर्गल बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि विधायक झाबुआ को सांसद निधि के बारे मे अभी तक कोई नियमों की जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। डॉ.भूरिया ने बताया कि प्रचलित प्रावधानों के अनुसार वर्तमान में सांसद को विकास कार्यो के लिए आवंटित होने वाली सांसद निधि लेप्स नहीं होती है पूर्व में सांसद निधि उपयोग नहीं होने पर लेप्स होने का प्रावधान जरूर था जिसे समाप्त कर दिया गया है। विधायक बिलवाल द्वारा सांसद की छवि को खराब करने के लिये इस तरह के भ्रामक एवं आधारहीन बयान देकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिये इस तरह की अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। डॉ. भूरिया ने आगे कहा कि सांसद कांतिलाल भूरिया लोकसभा के उप चुनाव में विजयी हुए है और उन्हे जीते महज कुछ ही माह हुए है। तत्कालीन सांसद स्वर्गीय दिलीपसिंह भूरिया के अवसान होने के बाद उनकी निधि में बची हुई शेष रकम ही वर्तमान सांसद को अन्तरित हुई है जिसका उपयोग कांतिलाल भूरिया सांसद द्वारा क्षेत्रीय विकास एवं जनोपयोगी कार्यो के लिये सतत किया जा रहा है तथा इसके समुचित प्रस्ताव भी समय समय पर शासन-प्रशासन को भेजे गये है। विक्रांत भूरिया ने आगे कहा कि जिले के विकास को लेकर विधायक शांतिलाल बिलवाल ने इस तरह का मुद्दा उठाया वह निश्चित ही प्रसंशा योग्य है और क्षेत्रीय विकास के लिये सांसद एवं विधायक निधि का उपयोग बगैर किसी भेदभाव के होना चाहिए किन्तु विधायक बिलवाल पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर इस प्रकार की भ्रामक जानकारी देकर भ्रमित करने का काम करने की बजाया इन दिनो पूरे अंचल में भंयकर सूखे की चपेट है तथा ग्रामीण अंचलों में पानी, मजूदरी आदि को लेकर लोग परेशान है। अच्छा हो यदि वे शासन स्तर से प्रयास करवा कर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करवा कर वर्तमान में त्रासदी भोग रहे लोगों को रात दिलानें में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें।
Trending
- रतलाम-फूलमाल रोड़ चौड़ीकरण में निर्माण कंपनी की मनमानी
- आलीराजपुर जिले को मिली बड़ी सौगात: करोड़ों की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत
- छकतला में यातायात सुधार के लिए कड़े नियम लागू, सड़क पर अतिक्रमण किया तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना
- आलीराजपुर जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, जिला प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने की घोषणा
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : भव्य कलश यात्रा निकली, पूरा नगर भगवा रंग से शोभायमान
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडू बड़ी में 12वीं में 98% और 10वीं में रहा 90.8% परिणाम
- छकतला में बड़ी वारदात: किसान के घर से 4 किलो चांदी और 1.50 लाख नकद चोरी
- तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में शोक क लहर
- जाने माने क्रिकेटर एवं शिक्षक व्यास का एक सड़क दुर्घटना में निधन
- विद्युत कंपनी की मनमानी से ग्रामीणजन परेशान