झाबुआ। डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 125वींजयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्जवलन कलेक्टर डॉ अरूणा गुप्ता, सीईओ जिपं अनुराग चौधरी, एडीएम दिलीप कपसे, वनमण्डला अधिकारी राजेश खरे एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुधीर जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर सामाजिक समरसता की शपथ ली गई एवं प्रतिभावन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्राम उदय से भारत उदय गीत की रिकार्डिग सुनाई गई एवं इसे सभी अधिकारी कर्मचारी मोबाइल के कालर टयून के रूप में प्रयोग करे एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ.अरूणा गुप्ता ने बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालकर सभी को समसरता का भाव रखने को कहां साथ ही कलेक्टर ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान पर विचार व्यक्त किए। सुधीर जैन द्वारा समाज में व्याप्त छूआछूत, ऊंच-नीच की प्रथा समाप्त होने एवं शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार की समझाइश दी। समाज के हर वर्ग को समान अधिकार हो एवं जिस वर्ग के लोग अधिक ऊंचाई पर हो वह अपने निचे के लोगो को उपर लाने का निरंतर प्रयास करे। जिससे सामाजिक समरसता को बढावा मिलेगा। सीईओ अनुराग चौधरी द्वारा बाबा साहब के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एएसपी सीमा अलावा द्वारा आव्हान किया गया कि कोई भी पीडि़त व्यक्ति की आवाज को हम सुने एवं उसे अतिम रूप से न्याय दिलाने के लिये कृत संकल्पित रहे। जिला परिवहन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर द्वारा भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर