चंद्रशेखर आजाद नगर। विकास खंड के ग्राम बोरकुंडिया में शासन की ओर से संचालित सीएमराईज विद्यालय में बाल दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती पर संस्था प्राचार्य सीता डावर के मार्गदर्शन में विद्यालय स्टाफ के सहयोग से स्कूली बच्चों ने बाल मेले सहित कई प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

बाल मेले में एक ओर जहाँ बच्चों ने कई देशी व्यंजन बनाये तो दूसरी ओर बिरसा मुंडा के जीवन पर गीत व कविता की प्रस्तुति दी। कई बच्चों ने हस्तकला के नमूने व माडल भी बनाएं। सभी ने मेले में बच्चों के द्वारा बनाएं व्यंजनों का लुत्फ उठाया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच विक्रम ढाक व संस्था प्राचार्य सीता डावर ने किया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार स्वरूप चाकलेट व बाल पेन बांटी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के  शिक्षक शिक्षिकाओं सहित स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *