झाबुआ लाइव डेस्क। जिले के भ्रमण पर आये प्रभारी मंत्री एवं श्रम मंत्री म.प्र. शासन अंतर सिंह आर्य ने स्थानीय सर्किट हाउस पर बताया कि जलसंकट से निपटने के लिए ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान विस्तृत कार्य योजना बनाई जाएगी। तालाबों का गहरीकरण करवाया जाएगा। तालाबों के गहरीकरण के दौरान तालाबों से निकलने वाली उपजाऊ मिट्टी इच्छुक किसान अपने खेतों में डाल सकेंगे। जिले की जल सरंचनाओं पुराने तालाब, कुओं-डेम का जीर्णोद्वार किया जाएगा। इसके लिए ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान कार्यो के प्रस्ताव बनाकर उनको ग्राम संसद में पारित करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कलेक्टर को निर्देशित किया गया है। भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री आर्य के साथ, विधायक पेटलावद निर्मला भूरिया, कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता, एसपी संजय तिवारी, एसडीएम अली सहित जनप्रतिनिधि एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।
श्रम विभाग मजदूरों के साथ
श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना के अन्तर्गत झाबुआ जिले में अब तक 32हजार 969 से अधिक निर्माण मजदूरो के पंजीयन किए गए। वही मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना के अन्तर्गत प्रसूति सहायता योजना में 4 हजार 486 से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया जिसमें 2 करोड़ 93 लाख 89 हजार 216 रुपए वितरित किए। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अन्तर्गत मृत्यु की दशा में अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह सहायता योजना में 341 श्रमिको को लाभान्वित किया गया जिसमें राशि 9879000 रूपये वितरीत किये गये है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना के अन्तर्गत शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि योजना में कुल 38 हजार 264 निर्माण श्रमिको के छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया। जिसमें राशि 26115750/- रूपये वितरित किये गये। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अन्तर्गत शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि योजना में कुल 3 श्रमिको को लाभान्वित किये गये जिसमें 2 लाख 31 हजार रुपए वितरित किए। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अन्तर्गत मेधावी छात्र/छात्रो को नगद पुरूस्कार योजना में कुल 1292 निर्माण श्रमिको के छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया जिसमें 1447120 रुपए वितरीत किये गये। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना के अन्तर्गत सायकल अनुदान योजना में 89 श्रमिको को लाभान्वित किया गया।
Trending
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग