झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- स्थानीय रामदल अखाडा पर हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा विक्रम संवत 2073 समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रात: 10 बजे अखाड़ा परिसर में प्रदेश सरकार के श्रम कल्याण व जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, महामंत्री राजू डामोर के साथ गुडी पूजन व भगवा ध्वज आराधना की सनातन संस्कार के यहां समारोह नगर में पहली बार सार्वजनिक व समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में नगर के प्रभुधजन सम्मिलित हुए। नगर के पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, उद्योगति विनोद बाफना, राजेश अहिर, दीपक दरबार, नगर के पार्षदगण पत्रकार व अखाड़ा समिति के हर वर्ग के सदस्य सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापती ने बताया कि रामदल अखाडा संस्था गत 40 वर्षो से इस क्षेत्र में योगा व्यायाम के साथ कई सामाजिक धार्मिक आयोजन करती आ रही है। अखाडा परिसर में टीनशेड लगाकर व सर्वसुविधा युक्त व्यवस्था प्रदान कर नि:शुल्क लोगों को अखाड़ा प्रदाय कर रही है। जहां हजारो लोगों का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। अखाड़ा आर्कषण युक्त होने से प्रात: संध्या को सैकड़ों की संख्या में युवा योग के लिये पहुंच रहे है।
Trending
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग