झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के युवाओं ने गर्मी के मौसम मवेशियों हेतु पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की। रोकर्स ग्रुप के युवाओं ने नगर के कोने-कोने पर 30 से अधिक छोटी बड़ी सीमेंट की टंकियां लगाकर उनमे नियमित रुप से पानी की व्यवस्था की जा रही है। ग्रुप के नमन चत्तर, अंकित भंसाली, पियुष जैन, सचिन प्रजापत, प्रफुल श्रीमाल, पराग जैन, गौरव रुनवाल, अग्रज चौरडिया, रोहन कोठारी, अखिल गादिया, दर्शन पटेल, केवल तलेरा, मंयक व्होरा आदि युवाओं द्वारा ईमली गणेश मंदिर, सुतरेटी चौराहा, बस स्टैंड, बावड़ी मंदिर, हाट बाजार, कुम्हार मोहल्ला, वागडिया फलिया, गांधी चौक, शास्त्री नगर समेत कई स्थानों पर पानी की टंकियां रख कर उनमे पानी की व्यवस्था की जा रही है। नगरवासियों द्वारा युवाओं द्वारा की गई इस पहल की सराहना की गई।
Trending
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक
- हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- अभिभाषक संघ थांदला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित
- अटल बस्ती में हुए हरिराम हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी