झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सोने पर एक्साइज डयूटी के विरोध में नगर के सर्राफा व्यावसायियों ने शनि मंदिर पर धरना देकर वित्त मंत्री अरूण जेटली की सदबुद्धि के लिये हवन किया। सराफा एसोसिएशन के भारत बंद के आव्हान पर तहसील स्तरीय सराफा एसोसिएशन द्वारा सराफा बाजार बंद रखा गया। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कटकानी ने बताया कि तहसील के सभी सर्राफा व्यवसायी एकत्रित होकर शनि मंदिर परिसर में धरने पर बैठे। सर्राफा एसोसिऐशन के अध्यक्ष ओम सोनी ने बताया कि सोने पर एक्साईज डयूटी हटाने की मांग को लेकर लंबे समय से चल रही सराफा व्यवसाईयों की हडताल को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि सराफा व्यवसायी केन्द्र सरकार से यही उम्मीद लगये बैठे है कि जो कानून सर्राफा व्यवसाइयों के लिए हितकार नही है उसे वापस लेकर उक्त कारोबार से जुड़े लाखों व्यवसाइयों एवं उनके परिजनों को राहत प्रदान करे।इस अवसर पर शनि मंदिर परिसर में एक सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया एवं यज्ञ की आहूतियों के द्वारा यह प्रार्थनाएं की गई कि केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली को सदबुद्धि प्राप्त हो ताकि वे इस कानून को वापस लेकर सराफा व्यवसाय को जटील कानून प्रक्रिया में न धकेले एवं उन्हे निर्भय होकर अपना व्यवसाय करने का अवसर दे।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद बैठक के प्रमुख निर्णय
- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बांस में घुसी, दो घायल
- जोबट अनाज व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी शुल्क वृद्धि का किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी
- पेटलावद के इस गांव में एक ही कुएं में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
- शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त