झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- विश्व के जाने माने मोटिवेशनल गुरु विजय शंकर मेहता संकटमोचन हनुमान मंदिर, हनुमान टेकरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज व्याख्यान देंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम आज शाम 7.30 पर झाबुआ के शहनाई गार्डन में आयोजित होगा। खासकर युवाओं के लिए युह व्याख्यान बेहद महत्वपूर्ण होगा। ऐसे युवा जो जीवन में सफलता और प्रबंधन के मूलमंत्र सीखना चाहते है, बार बार असफल होने वाले युवाओ और अन्य वर्गों के लिए जीवन की सकारात्मक ऊर्जा को संजोने के इस प्रयास में आज पूरा झाबुआ सहभागी बनेगा। श्री संकट मोचन हनुमान सेवा समिति, हनुमान टेकरी झाबुआ ने सभी से आयोजन में ज्ञानार्जन के लिए पधारने का अनुरोध किया है। Post navigation शीतला सप्तमी मेले में गई बालिका को किया अगुवा भूगोल की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी 7 अप्रैल को