आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर ग्राम छोटा भावटा के हटिला फलिया में रहने वाले एक युवक का शव जंगल में मिला है। वह लगभग चार-पांच दिन से लापता था। मृतक की पहचान दिवान पिता हिमता पचाया के रूप में हुई है। मृतक की मां कैला बाई पति हिमता पचाया ने 2 जुलाई को पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को पुलिस ने शव का पीएम कर परिजन को सौंप दिया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। Post navigation पुलिस लाइन में 50 से अधिक फलदार पौधे रोपे संकुल स्तरीय बैठक में प्रधान पाठकों से योजनाओं की जानकारी ली, शालाओं को निर्धारित समयानुसार संचालित करने के निर्देश दिए