अलीराजपुर। जेल में 20 कैदी विभिन्न कक्षाओं स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में 2015-16 की वार्षिक परीक्षा जेल से दे रहे हैं। जेल अधीक्षक आरसी आर्य ने बताया की जेल के शिक्षक अजय डेहरिया विगत एक वर्ष पूर्व अलीराजपुर जेल में पदस्थ हुए थे तब से निरन्तर बंदियों को शिक्षा के माध्यम से उनका भविष्य उज्जवल बनाने तथा अपराध वृत्ति छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिय प्रयत्नशील हैं इसी का परिणाम हैं कि इस वर्ष जेल से कक्षा 8वीं के 4 पुरूषबंदी तथा कक्षा 5वीं में 2 महिलाबंदी व 14 पुरूष बंदी स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा में शामिल होंगे। आर्य ने बताया कि अलीराजपुर जेल में प्रविष्ट होने वाले लगभग 98 प्रतिशत अशिक्षत होते हैं जिन्हें जेल में साक्षरता अभियान से जोड़कर साक्षर एवं शिक्षित करने के प्रयास किये जाते हैं उसी के परिणाम स्वरूप उक्त बंदी विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा कार्यक्रम 26 मार्च से 2 अप्रैल तक निर्धारित हैं जिसमें जेल में केन्द्राध्यक्ष वेस्ता भयड़ीया व महेन्द्र कुमार राठौर एवं जेल शिक्षक अजय डेहरिया के सहयोग से परीक्षा सम्पन्न कराई जा रही हैं।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा
- विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: परंपरा, आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव की अनूठी मिसाल
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक