उदयगढ़। बुधवार को शीतला सप्तमी पर्व मनाया जाएगा। जूनी कनास स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर बडी तादात में श्रद्धालु महिला, पुरुष एवं बच्चों का तांता लगेगा। अल सुबह 4 बजे से ही सज संवर कर महिलाएं शीतला माता मंदिर पंहुचकर शीतल तरीके से माता की पूजा आराधना कर कामना करेगी कि माता उन्हें वैभव प्रदान करे। अच्छी वर्षा हो, खूब अन्न पके, घर-परिवार-गांव पर विपदा न आए और शांति से सब मिल जुल कर रहे।
हर शुभ काम से पहले लेते हैं माता का आशीर्वाद
यहां पर हर शुभ काम से पहले शीतला माता को पूजने की परम्परा काफी पुरानी है। विवाह हो या गृह प्रवेश अथवा कोई भी शुभ संस्कार, हर काम की शुरुआत माता के आशीर्वाद से होती है। श्रद्धालुओं की आस्था को प्रबल बनाती है यहां पूरी होने वाली मनोकामना। ग्रामीण आदिवासी समुदाय की भी माता के प्रति गहरी आस्था है, वे भी यहां श्रद्धा के साथ शीश नवाते हैं।
वर्षो पहले उदयगढ़ को कहा जाता था कनास
उदयगढ़ को पहले कनास के नाम से जाना जाता था और वर्तमान में जहां शीतला माता मंदिर है वहीं पर बसा था। यहां के वरिष्ठ नागरिक मोहनलाल राठौड़ के अनुसार कनास में बार-बार होने वाली आगजनी की घटनाओं को दैविय प्रकोप मान कर तद् समय के कनास वासियों ने निवास स्थान बदला और नई बसाहट का नामकरण उदयगढ़ किया। माली एवं राठौड़ समाज के लोगों की खेती बाडी कनास में ही है। आज भी पहचान के तौर पर उदयगढ़ (कनास) लिखा जाता है। कनास क्षेत्र को सरकारी कामकाजी उल्लेख में परताप फलिया नाम से जाना जाता हे। इसी क्षेत्र में दाउदी बोहरा समाज की प्राचीन दरगाह बूजी मां काल भैरव, शंकर एवं दक्षीणमुखी हनुमान मंदिर सहित पुरानी बावड़ी आदि भी है।
Trending
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज
- सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स
Next Post