झाबुआ। परम् पूज्य दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीष्वरजी मसा द्वारा प्रतिष्ठित जैन तीर्थ ऋषभदेव बावन जिनालय में परम् पूज्य मालव भूषण आचार्य नवरत्न सागर सूरीश्वर मसा की 73वीं जन्म जयंती शनिवार को तप-जप एवं आराधना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामूहिक सामायिक, मदर टेरेसा आश्रम पर फल वितरण के साथ ही श्री संघ एवं नवरत्न परिवार की ओर से गुरू गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। पूज्य आचार्यश्री के 73वें जन्म जयंती के अवसर पर पर शनिवार को प्रात: साढ़े 6 बजे भक्तामर पाठ किया गया। शांतिनाथ भगवान की स्नात्र पूजन के बाद आरती उतारी गई। कई श्रद्धालुओं ने एकासना एवं आयंबिल का तप किया। दोपहर में श्राविकाओं ने सामूहिक सामायिक एवं श्री नवकार महामंत्रजी का जाप किया गया। इस अवसर पर श्री संघ के रतनलाल सकलेचा, सोहनलाल कोठारी, प्रदीप जगावत, जयेश कांठी, महेश संघवी, वागमल कोठारी एवं नवरत्न परिवार से अध्यक्ष अर्पित चौधरी, शशांक संघवी, रितेश कोठारी, धर्मेन्द्र कोठारी, अंकित कोठारी, विपुल जैन, उल्लास जैन आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन सुश्रावक संजय मेहता ने किया। आभार अनिल रूनवाल ने माना। सभा पश्चात् नवरत्न परिवार को श्री संघ द्वारा प्रभावना का वितरण किया गया। दोपहर ढाई बजे मदर टेरेसा आश्रम में श्री संघ के युवा पहुंचे।
मालवा महासंघ के जिला प्रभारी यशवंत भंडारी ने आश्रम में निवासरत लोगो एवं सेवकों को बताया कि श्री संघ द्वारा आश्रम में आचार्य श्री नवरत्न सागरजी का पहला जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिस तरह मदर टेरेसा है, उसी तरह आचार्यश्री भी महान संत है। वे संतों में कोहीनूर रत्न के समान है। उनके जीवन के बारे में जितना बखान किया जाएगा, उतना ही कम है।
Trending
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
Next Post