झाबुआ- केंद्र सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषणों, कारीगरों एवं बुलियन पर एक्साईज ड्यूटी लगाई गई है, जिसके चलते विगत दिनों से पूरे देश में सराफा व्यवसाईयों की हड़ताल जारी है। देश एवं प्रदेश के सराफा व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद कर अलग-अलग तरीकों से केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए इस काले कानून का विरोध कर रहे है। सोना-चांदी सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में संपूर्ण जिले के सराफा व्यापारियों की महारैली का आयोजन शनिवार को किया गया। केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए इस काले कानून के विरोध में जिले के सभी व्यापारी एकजुट होकर सड़क पर उतरे एवं राजवाड़ा से मौन रैली के रूप में कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को इस काले कानून को हटाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश शाह ने बताया कि जिले की इस महारैली में सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सोनी, रतलाम सराफा एसोसिएशन के झम्मक बरघट, डीपी ज्वेलर्स के कटारिया के साथ-साथ थांदला से विश्वास सोनी एवं थांदला सराफा के सभी सदस्य, मेघनगर से यशवंत बाफना एवं सभी सराफा व्यापारी के अलावा पेटलावद, रानापुर, पारा, कुंदनपुर, कल्याणपुरा, पिटोल सहित झाबुआ से भी सभी व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी स्थानों से व्यापारीगण शगुन गार्डन में एकत्रित हुए। जहां पर विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा इस काले कानून का विरोध करते हुए इसके घातक परिणामों की जानकारी दी गई।
Trending
- करवड़ में कपास से भरा आयशर ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
Next Post