झाबुआ लाइव डेस्क। उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा 27 मार्च हेतु केन्द्र क्रमांक 24004 शासकीय बुनियादी हाईस्कूल झाबुआ के स्थान पर कैथोलिक मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंदी माध्यम झाबुआ को परीक्षा केन्द्र नियत किया गया था। प्रबंधक कैथोलिक मिशन उमा विद्यालय हिन्दी माध्यम झाबुआ द्वारा अवगत कराया गया है कि विद्यालय परिसर में ही चर्च स्थित है तथा 27 मार्च को ईसाई धर्मावलंबियों का पास्का पर्व होने के कारण उत्कृष्ट/माडल प्रवेश परीक्षा में व्यवधान हो सकता है। उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने कैथोलिक मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी माध्यम जिला अस्पताल के सामने झाबुआ के स्थान पर कैथोलिक मिशन उमावि अंग्रेजी माध्यम नगरपालिका के सामने झाबुआ को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया है।
Trending
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड
- पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला में नवीन बाल कैबिनेट का गठन
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद
- झाबुआ विधानसभा के उदयगढ़ ब्लॉक के बोरी क्षेत्र की घटना की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की
- विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
- विधवा महिला से लूटपाट के बाद गैंगरेप किया, हथियारों के दम पर बंधक बनाया
- एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय
- रायपुरिया के शूटिंग कोच भूपेंद्र सिंह के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
- ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन
- नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद