झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
जिले का अंतिम भगोरिया पर्व थांदला मं मनाया गया। पर्व को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या मे भगोरिया हाट ग्रामीण पहुंचे। नगर के सभी प्रमुख मार्ग एवं बाजार खचाखच नजर आए। आकर्षक परिधानों में आए युवक युवतियों ने भगोरिये का आनंद लिया। एक जैसे परिधानों मे एवं चांदी के आभूषणों से श्रंगारित युवतियां भगोरिया पर्व का प्रमुख आकर्षण रहा। पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने भगवा ध्वजों से सुशोभीत विशाल गैर निकाली जिसमे ढोल मांदल, आदिवासी नृत्य एवं केसरिया दुपट्टे गले मे डाल कर घूम रहे युवा आकर्षण का केेंद्र रहे। कांग्रेस ने बिना पार्टी का बैनर लिए नगर में अपनी गैर निकाली। ढोल मांदल के साथ सर पर साफा बांधकर सांसद कांतिलाल भूरिया एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भगोरिये में शिरकत की। विधायक कलसिंह भाबर ने भी नगर मे विशाल गैर निकाली गई। गैर में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे ने भी गैर में शामिल होकर जिले के अंतिम भगोरिये का आनंद लिया।
Trending
- पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला में नवीन बाल कैबिनेट का गठन
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद
- झाबुआ विधानसभा के उदयगढ़ ब्लॉक के बोरी क्षेत्र की घटना की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की
- विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
- विधवा महिला से लूटपाट के बाद गैंगरेप किया, हथियारों के दम पर बंधक बनाया
- एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय
- रायपुरिया के शूटिंग कोच भूपेंद्र सिंह के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
- ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन
- नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद
- माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ के बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का किया शानदार प्रदर्शन
Prev Post