झाबुआ। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष भूरिया ने आरोप लगाया है कि रविवार को शहर में लगे भगोरिया हाट में भाजपा द्वारा अपनी गैर में ग्रामीणों की भीड़ जुटाने के लिए शराब का उपयोग किया गया और रुपए देकर भीड़ इक_ा की गई। गैर में महिलाएं भी नहीं दिखी। भूरिया ने बताया कि जब कांग्रेस की गैर बस स्टैंड पर पहुंची, तब वहां भाजपा के कुछ हुड़दंगी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की एवं कांग्रेस की गैर को असफल बनाने के प्रयास किए। कांग्रेस ने तो अपने निर्धारित समय पर ही गैर निकाली, लेकिन भाजपा ने जबरन दो घंटे देरी से गैर निकालकर विरोधाभास पैदा किया। भूरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की गैर के दौरान षराब की पेटियां भी बांटी गई एवं ग्रामीणों को शराब के नशे में मदमस्त कर नृत्य करवाया। भीड़ इक_ा करने के लिए बाहर से ग्रामीणों को बुलवाया। गैर में महिलाएं न के बराबर रहीं।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल