झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- पेटलावद क्षेत्र के ग्राम करवड़ के चांदनी चौक में स्थानीय सार्थक ग्रुप द्वारा नि:शुल्क चुम्बकीय चिकित्सा शिविर 9 से 20 मार्च तक आयोजन किया गया। शिविर प्रतिदिन दो शिफ्ट सुबह 9 से 12 व दोपहर में 3 से सांय 6 बजे तक लगाया गया, जिसमे रोजाना मरीजो ने पहुंचकर उपचार कराया।
रोगों का उपचार
आयोजित शिविर में ग्राम करवड़ व आसपास के लोगो ने अपने अपने रोगों का चुम्बकीय चिकित्सा पद्धति से उपचार कराया गया। बारह दिन चले इस शिविर में करीब 341 लोगो ने शिविर का लाभ लिया। उक्त शिविर में लखवा, दमा, बीपी, पाईल्स, मिर्गी, हार्ट डिसीज, डायबीटीज, पेट के विकार, मोटापा, जोड़ो का दर्द, सायटिका, सोरायसिस, सायनस, सर्वाईकल्स, गठिया, थायराइड, चर्मरोग, घुटनों का दर्द आदि रोगों का उपचार किया गया।
डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क उपचार
9 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित इस चुम्बकीय शिविर में मुम्बई से आये डॉ. जितेन्द्र नागर व डॉ. अतुल कोठारी ने मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि चुम्बकीय चिकित्सा शुद्ध रूप से पुरातन व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति हैए इससे किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। साथ ही चुम्बकीय चिकित्सा पद्धति में किसी भी प्रकार की कोई दवा नहीं दी जाती बल्कि चुम्बक स्पर्श से चिकित्सा की जाती है तथा यह रोगी को प्रतिदिन दो बार 20-25 मिनट तक करना होता है। साथ ही उनके द्वारा ये भी कहा गया की साथ ही करवड़ के सार्थक ग्रुप के अथक प्रयासों से ही यह शिविर आयोजन सार्थक हो पाया है।
सार्थक ग्रुप सदस्य
आशीष बम्बोरी, निर्मल सोनी, वैभव माण्डोत, सौरभ माण्डोत, प्रियेश माण्डोत, चिराग भंडारी, सौरभ सोनी, निखिल माण्डोत, गौरव माण्डोत, अनन्त माण्डोत, मोहित श्रीमाल, आयुष माण्डोत, शुभम माण्डोत, गौरव भंडारी, जयेश माण्डोत, गोलू बसेर।
Trending
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला
- मुस्लिम जमात ने धूम धाम से मनाया मिलादुन्नबी का त्योहार
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Prev Post