झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- नगर में भगोरिया हाट को लेकर इस बार आदिवासियों में उत्साह दिखाई दिया। हर बार की बजाए इस बार आसपास के गांवों से भी हाट बाजार में ग्रामीण अधिक आए और अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और कला का प्रदर्शन ने अपने ही अंदाज में ही किया। आनंद और मस्ती का पर्व भगोरिया की सभी ग्रामीणों को बेसब्री से इंताजर था और वह शनिवार को खत्म हो गय। युवतियां आकर्षक परिधान एवं रंग बिरंगे वस्त्रों व गहनों में नजर आई। भगोरिया हाट में चांदी, कपड़ा व अन्य साम्रगियों की अच्छी खरीददारी हुई, लेकिन बढ़ती महंगाई का असर पर्व के व्यवसाय पर भी दिखा, उनकी अपेक्षाकृत व्यवसाय नहीं हुआ। नगर में भगोरिया हाट में आसपास के गांवों से व्यापारी उत्साह से व्यापार करने आए थे. मुख्य चउराहे व नारेला रोड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान नजर आए। पेटलावद एसडीओपी राकेश व्यास, टीआई करणसिंह शक्तावत, बामनिया चौकी प्रभारी हसिसिंह चुडांवत, आरक्षक राजेंद्र निनामा आदि पुलिस जवान भगोरिया हाट में शांति बनाए रखने के लिए मुस्तैद नजर आए। भगोरिया हाट के मद्देनजर बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया था।
Trending
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल
- जोबट में तेज रफ्तार बाइक का कहर: मां-बेटे को मारी टक्कर, डेढ़ साल का बच्चा घायल
- शहीद चंद्रशेखर आजाद की समाधि स्थल पर अखंड दीपज्योति, राष्ट्रीय अधिवेशन होगा
- CAIT की राणापुर तहसील इकाई का हुआ गठन : पंकज जागेटिया अध्यक्ष, धर्मेश जैन बने महामंत्री
- कैंसर रोगियों को चिकित्सकीय सहायता के साथ भावनात्मक व सामाजिक सहायता आवश्यक : डॉ खुशी शर्मा
- नन्हीं मुस्कानों के लिए बढ़े हाथ : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने निजी खर्च से बच्चों को बांटे कपड़े