अलीराजपुर। थाना आम्बुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आम्बी जगंल पर मृतक भुचर पिता परसिह भील निवासी बंदघुस बयेङा की अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर निर्मम हत्या कर लाश को जगंल मे फेंक दीया था। जिसे की जगंली जानवरों ने गले व चेहरे से खा कर खराब कर दिया था। पुलिस ने मर्ग कायमं कर विवेचना कर अज्ञात हत्यारो के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया था। जिसमे की पुलिस कप्तान श्री कुमार सौरभ के निर्देशन मे थाना आम्बुआ मे टीम गठित की गई । जिसमे की थाना प्रभारी उनि नायक एसउनि हाङा प्रआर रविन्द्र, प्रआर प्रदीप बर्वे व अनिल द्वारा मुखबिर सूचना पर पातलिया पिता माघु भीलाला उम्र 24 साल निवासी गुङा, दशम पिता भीकला भीलाला उम्र 22 साल निवासी अर्ठी को मुखबिर की सूचना पर आम्बुआ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अपराध मे एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस कप्तान द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे