अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट होली के ठीक सात दिन पहले भगोरिया पर्व पर पहले दिन बरझर बुधवार को भगोरिया पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी वर्ग के लोगो ने झूला झुलकर आनन्द लिया व बड़ी खरीददारी की। बरझर भगोरिये की कमान एसडीओपी आनन्द वास्कले के हाथों में रही। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घटी आजाद नगर थाना प्रभारी ने इस बार बाजार में किसी भी प्रकार का सट्टा नहीं चलने नही दिया व टाड़ी के लड़े मटकों को भी खदेड़ा, भगोरिया पर्व को देखने के लिए जिला पंचायत सीईओ शीलेंद्रसिंह व एडीएम सिंह साहब भी बरझर भगोरिया देखने पहुंचे मादल की थाप पर थिरकते नजर आए। साथ ही मादल भी बजाई व खरिदी भी की ऐसा जनता को महसूस ही नही हुआ की कोई अधिकारी हमारे बीच रह कर भगोरिये का आनन्द ले रहे हैं। दैर शाम तक भगोरिये का आनन्द लिया। Post navigation बोलेरो से 1 लाख 44 हजार की अवैध शराब पुलिस ने की जब्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश