झाबुआ। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रहंी है। जिसका कारण सड़कों की समय पर मरम्मत एवं रिपयेरिंग नहीं होना है। जिसके चलते सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े व्याप्त हो गए है। इसकी शिकायत जिले के कई गांवों के ग्रामीणों ने सांसद कांतिलाल भूरिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया से की है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र में कांग्रेस की पूर्व यूपीए सरकार के दौरान प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों को शहर से जोडऩे का प्रयास किया गया। गांवों में पक्की सड़के बनाई गई, लेकिन उनकी समय पर मरम्मत एवं पेंचवर्क तथा रखरखाव का कार्य नहीं होने से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े व्याप्त हो गए है और ग्राम के रहवासियों तथा वाहन चालकों के लिए परेषानी का कारण बन रहे है।
सुधार करवाने की मांग की
सांसद भूरिया के समक्ष ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याएं रखकर उनसे मांग की गई कि वे संसद एवं केंद्रीय मंत्रालय में इस समस्या को रखे तथा जिले की जर्जर सड़कों से अवगत करवाकर खस्ताहाल सड़कों का सुधार करवाएं, जिससे गांवों के रहवासियों को राहत मिल सके।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय रक्षा श्री राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल
- नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला