झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
सोमवार को ग्राम बड़ा जुलवानिया में विधिक साक्षरता शिविर व ग्राम न्यायालय कैंप का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण जिला झाबुआ के अध्यक्ष बीसी मलैया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। िशविर में तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष हरिओम अतलसिया, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, थांदला ने बताया कि हर व्यक्ति को समान न्याय व नि:शुल्क विधिक सहायता संविधान के तहत् प्राप्त करने का अधिकार है, जिस हेतु शासन संविधान के तहत् प्राप्त करने का अधिकार है, जिस हेतु शासन संविधान के अनुच्छेद-39 क के तहत् आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आबद्ध हैं। शिविर में श्री अतलसिया ने उपस्थित ग्रामीणजनों व छात्र-छात्राओ को संविधान के तहत उन्हें किस प्रकार से कानूनी सहायता व अधिकार प्राप्त है, विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में मौलिक कर्तव्य, शिक्षा का मूल अधिकार, एंटी रेगिंग विधि, हिंसा के विरूद्ध बाल अधिकार संरक्षण, संविधान में मूलभूत अधिकार, सूचना का अधिकार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में अधिवक्ता अरूण गादिया, वीरेंद्र बॉबेल, संजय पंजल, श्रीमंत अरोड़ा, सीएल अमलियार, सलीम शेरानी ने ग्रामीणजनों को यातायात नियमों, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण व दैनिक जीवन में उपयोगी विधियों की जानकारी प्रदान की।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय रक्षा श्री राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल
- नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम
- ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का शिला पूजन: सिंहस्थ से पहले देश भर में निकलेगी ‘एकात्म यात्रा’, सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान
- नानपुर के महाँकाल मन्दिर में पहली बार हुआ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- गणेश मंदिर के सामने रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, एक आरोपी की मौत
- आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष पर नानपुर में मुकदमा दर्ज
- सृजन किशोर आत्मरक्षा की मासिक क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ
- थांदला गौरव तत्वज्ञश्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी रवि गादिया ने 30 उपवास मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की
- कंदा चेक डैम में पैर फिसलने से किशोर गहरे पानी में डूबा, मौत
- सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्ला