झाबुआ। मंगलवार को बोहरा समाज द्वारा हज़रत पैगम्बर मोहम्मद साहब (स.आ.व) का जन्म दिन हर साल की तरह इस साल भी मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बोहरा समाज द्वारा एक चल समारोह निकला गया जो की सुबह ८:४० बजे दिलीप क्लब से शुरू हो कर थांदला गेट, चन्द्र शेकर आजाद मार्ग, बाबेल चौराहा, लक्ष्मी बाई मार्ग, राजवाडा चौक, नेहरु मार्ग, सुभाष मार्ग, सरदार भगत सिंह मार्ग होते हुए बोहरा मस्जिद पर ख़त्म हुआ। उक्त चल समारोह में आगे दो बुलेट मोटर साइकिल पर एस्कॉर्ट चल रहे थे. उसके बाद तीन घुड सवार और मुस्तफा भाई बगिचावाला एवम अली असगर भाई झाबुअवाला की अगुवाई में बोहरा समाज का इज्जी स्काउट बैंड था जिसने देश भक्ति एवम अन्य धुन बजा कर समां बाँध दिया था. उनकी नई यूनिफार्म भी काफी आकर्षक थी। बैंड के पीछे बोहरा समाज के बच्चे चल रहे थे एवम उनके पीछे झाबुआ के आमिल साहब जनाब मुल्ला शब्बीर भाई जमाली, वाली मुल्ला शैख़ नुरुदीन भाई पिटोलवाला, अंजुमन ए इजजी जमात समिति के सदस्य मुल्ला अकबर भाई, मुल्ला असगर भाई, हुसैनी भाई, मुस्तफा भाई एवम शैख़ कुतुबुद्दीन भाई, ताहेर भाई, अब्बास भाई, एवम अन्य समाज जन एक कतार में चल रहे थे। उक्त चल समारोह का जगह जगह सभी समाज एवम संस्थाओ द्वारा स्वागत किया गया. चर्च पर क्रिस्चियन समाज द्वारा पुष्प एवम चॉकलेट द्वारा स्वागत किया गया, राजवाडा चौक में मुस्लिम समाज द्वारा एवम सकल व्यापारी संघ द्वारा शानदार स्वागत किया गया. सरदार भगत सिंह मार्ग पर एवम मस्जिद के समीप नगर पालिका झाबुआ के पदाधिकारी द्वारा चल समारोह का स्वागत किया गया। मस्जिद पर मिलादुन नबी (स.आ.व.) की ख़ुशी की मजलिस राखी गई जिसमे सभी समाज जन शामिल हुए. मजलिस में अपने देश एवम झाबुआ शहर में अमनो अमान एवम तरक्की के लिए दुआ आमिल साहब जनाब मुल्ला शब्बीर भाई जमाली द्वारा की गई। इसके पूर्व सोमवार को मिलादुन नबी (स.आ.व.) की संध्या पर मुंबई स्थित सैफी मस्जिद का इफ्तेताह हिज होलीनेस डॉ. सैयेदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब द्वारा किया गया जिसका लाइव टेलीकास्ट झाबुआ मस्जिद में किया गया.। Post navigation विधानसभा चुनाव 2023: थांदला सीट से कलसिंह भाबर होंगे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी… Next Post