जीवन राठोड, सारंगी
तेजाजी महाराज की कथा नागपंचमी से तेजाजी की दशमी तक पूरे 35 दिनों तक अलग अलग घरों में जाकर थांदला का तेजाजी मंडल करता आ रहा है। और इस क्रम को लगातार 51 वर्षो से निभाया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस सारंगी के जीवन कालूराम जी राठौड के यहां कथा का आयोजन रखा गया। जिसमें समाजजनों ने तेजाजी महाराज का बखान करते हुए कई किस्से सुना कर भाव विभोर कर दिया।
