झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – महाशिवरात्रि पर शिवालयो मे विभिन्न आयोजनो के साथ शिवरात्री का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिवरात्री के अवसर गा्रम शिवगढ़ किला स्थित ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री मकरनाथ स्वामी द्वारा स्थापीत शिवालय पर तिन दिवसिय मेला चल रहा है । जिसका शुभारंभ मेघनगर ज.प. अध्यक्ष सुशीला भाबर द्वारा किया गया। मेले मे विभागीय प्रदर्शनीया एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है एवं ढोल वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रत्येक ढोल वादक समूह को पुुरस्कृत किया जाएगा। मेले का समापन 8 मार्च को होगा जिसमे विधायक कलसिंह भाबर के आतिथ्य मे पारितोषिक वितरण किया जाएगा।
राज परिवार के शिव मंदिर घोडा कुण्ड अम्बीकेश्वर महादेव पर प. आशुतोष पाठक समिति के सदस्य राजु व्यास, अक्षय भट्ट, काउ जैन, रामू वर्मा, चन्दू वर्मा, प्रेमचन्द वर्मा ने बताया कि अवसर पर मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। आज 1.5 किलो भांग शरबत, 2.5 किलो खिचडी एवं 3 किलो केले की प्रसादी का वितरण श्रद्धालुओ को किया गया। अधाशिला एकान्तेशवर महादेव मंदिर पर देअल जोशी एवं साथी, भक्त मलुक दास मंडल के सदस्य द्वारा रामेश्वर महादेव मंदिर, विवेकानंद कालोनी स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर के प. रमाकांत भट्ट, देवी अहील्याबाई द्वारा निर्मित काशी विश्वनाथ मंदिर के प.कैलाश गिरी ,गणेश मंदिर के प. जितेन्द्र पाठक, तेजाजी मंदिर के पुजारी मांगीलाल राठोड, फकीरचंद राठोड, रामजी राठोड, हनुमान मंदिर के गोपालदास महाराज एवं तलावली रोड़ स्थीत कलेशहर महादेव मंदिर पर अवसर पर विषेश, श्रंगार, अनुष्ठान एवं महाआरती का आयोजन किया गया। सभी शिवालयों पर सुबह अभिषेक करने वालों एवं देर रात भोलेनाथ के आकर्षक श्रंगार के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तातां लगा रहा। भगत चेनसिंग मंगलिया ने बताया कि भूत कापेश्वर मंदिर ग्राम देवीगढ़ स्वयंभू मात मंदिर पर विगत 15 दिनां संे अखंड अनुष्ठान का भी समापन हुआ।
Trending
- आम्बुआ में हथनेश्वर महादेव निकले प्रजा का हाल जानने
- सावन सोमवार के जुलूस में घुसा तेज रफ्तार डंपर, एक श्रद्धालु गंभीर घायल
- देवझिरी से श्रंगेश्वर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा, उमरकोट में हुआ भव्य स्वागत
- एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1
- तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए महेश पटेल, सेना महेश पटेल ने की ₹25 हजार सहायता की घोषणा
- आलीराजपुर में शिक्षाकर्मियों की बैठक में अनुभवी शिक्षकों पर TET थोपने के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी
- मिलादुन्नबी पर आम्बुआ में निकला भव्य जुलूस, मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
- गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण
- सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा
Next Post