झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- विधायक निर्मला भूरिया ने महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत ग्राम पंचायत बामनिया के चोकीदार फलिये में बनने वाले आंगनवाडी केन्द्र का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी जाएगी। विधायक ने आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्या भी जानी, जिसमे आमजन ने पानी व सफाई की समस्या पर विधायक से षिकायत की। साथ ही उनसे कहा कि आपके विगत दोरे पर आपने प्रषांत प्रिंस मार्ग का भूमिपूजन किया था जिसका कार्य आजतक प्रारंभ नही हुआ जिसपर विधायक ने कहा कि कोई तकनीकी परेषानी आ रही है। आप निष्चिंत रहिए मार्ग जल्द ही बनेगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मथुरी निनामा, मंडी उपाध्यक्ष नंदलाल गामड, उपसरपंच अजय जैन, राजेन्द्र लुणावत, घनष्याम माहेष्वरी, राजेन्द्र भटेवरा, सोहन डामर, अषोक लोदावरा, अनिता सोहन डामर आदि उपस्थित थे। Post navigation मरीजो की सेवा कर मनाया जन्मदिन सहकारिता कर्मचारी मांगो को लेकर हड़ताल करने की तैयारी में