थांदला। युवा भाजपा नेता गुलरेज खान ने थांदला में पदस्थ चार अल्पसंख्यक पटवारियों के तबादले से रुष्ट होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि खान की माता ने नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ा था। यह कि गुलरेज खान अल्पसंख्यकों के बीच अपनी पकड़ रखते हैं तथा उनके इस्तीफे के बाद ही अल्पसंख्यक के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। गुलरेज खान का कहना है कि इस स्थानांतरण में उनकी नहीं सुनी गई है तथा भाजपा ने इस स्थानांतरण में अल्पसंख्यकों को ही निशाना बनाया है एवं उनके समाज के कर्मचारियों का स्थानांतरण भेदभावपूर्वक किया गया है, वे अपने समाज के बीच जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि भाजपा अल्पसंख्यकों की पार्टी नहीं है। इससे उन्हें आघात लगता है, इसलिए वे अब भाजपा का सदस्य बनकर कार्य नहीं करेंगे। Post navigation वर्षा की खेंच…. अच्छी वर्षा के लिए यहां कृषक और ग्रामीण कर रहे हैं ये जतन साध्वीश्री निखिलशीलाजी के सानिध्य में मालव केसरीश्री सौभाग्यमलजी की पुण्यतिथि 11 जुलाई को जप-तप से मनाई जाएगी