झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर मे हर बार की तरह फिर से ओपचारिक एवं खानापूर्ति हेतु चलाई जाने वाली अतिक्रमण मुहिम चलाई गई। मुहिम पूर्व की की तरह इस बार भी एमजी रोड को टारगेट बनाकर चलाई गई। मुहिम के दोरान छोटे मोटे एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाये गए। बरसों से अष्ट हनुमान मंदिर बावडी के सामने उचित मूल्य की दुकान के बाहर रोड पर रखा टैंकर जो केरोसिन स्टोरेज हेतु रखा हुआ था उसे नगर परिषद के अमले द्वारा हटवाया गया।
स्थाई एवं पुराने अतिक्रमण
बरसों पुराने एवं स्थाइ अतिक्रमण को नगर परिषद द्वारा सिर्फ चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा उन अतिक्रमणों को हटाने से पूर्व ही मुहिम समाप्त कर दी जाती है।
भाजपा के प्रश्रय मे अतिक्रमण को संरक्षण
भाजपा पार्षदो द्वारा अपने पद का दुरुपायोग करते हुए शासन से प्राप्त विषेश संरक्षण के चलते सबसे अधिक अतिक्रमण किए जा रहे है। नगर मे भाजपा पार्षद द्वारा अपनी बिना परमिशन के बनी बहुमंजिला के साथ किया गया स्थाई अतिक्रमण नगर परिषद को नजर नहीं आ रहा जिसकी जांच करने के बावजूद भी दबाव प्रभाव के चलते एवं भाजपा शासन के संरक्षण मे मामला फाइलो मे पिछले 2 वर्षो से घूम रहा है, जबकि गरीब ठेला व्यवसायियो को एवं चाय की घुमटियों पर पिछले 2 वर्षो मे 4 बार अतिक्रमण मुहिम का सामना करना पडा जो कि अस्थाई अतिक्रमण कर रहे थे। साथ ही नगर परिषद के सीएमओ द्वारा किया गया अतिक्रमण भी हटाने हेतु कलेक्टर की विषेश परमिशन का इंतजार किया जा रहा है।
Trending
- नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
- युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?