झाबुआ। जिले में हाई स्कूल एवं हायर सैकंडरी एवं महाविद्यालयों की परीक्षाएं निकट होने से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अनुराग चौधरी ने कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने आदेश का पालन करवाने के लिए सभी एसडीएम को आदेशित किया है कि रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। 10 डेसीबल से अधिक क्षमता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग नगरीय-ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। स्कूल, कालेज, शासकीय कार्यालय, न्यायालय की कार्यशील अवधि के दौरान साइलेंस झोन माने जाएंगे। इन साईलेंस झोन की 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाए। साथ ही हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम साईलेंस झोन परिधि में 24 घंटे रहेंगे तथा इनके 100 मीटर की परिधि में भी इस प्रकार के कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्णय अनुसार कार्रवाई हेतु एसडीएम को आदेशित किया गया है।
Trending
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
Next Post