अलीराजपुर लाइव डेस्क।
आंबुआ थाने के बंदघुसबयडा गांव का 30 साल का युवक भूचरसिंह पिता अपसिंह बीते रविवार यानी 28 फरवरी की शाम को गुजरात जाने के लिए निकला था कि लेकिन आज दोपहर उसका शव रक्त रंजित अवस्था आंबुआ थाने चिचलाना गांव के जंगल में सड़क से थोडी दूर पर बरामद हुआ। शव पर गले में जानवरों द्वारा खाये जाने के निशान मौजूद है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जानवरों के हमले में युवक भूचरसिंह की मौत हुई है या मौत के बाद जानवरों ने उसे खाया है। पूरे घटनाक्रम से कुछ सवाल खड़े हो रहे है जिसका जवाब पीएम रिपोर्ट एंव पुलिस जांच से मिलेगा।
पुलिस को ढूंढने होंगे यह सवालों के जवाब…
आखिर गुजरात के लिए निकला भूचरसिंह चिचलाना स्पॉट पर कैसे पहुंचा?
क्या उसकी हत्या की गई है और शव को जंगल में फेंका गया है?
अगर हां तो हत्या कहां, किसने, कैसे की?
क्या जानवर के हमले मे उसकी मौत हुई है तो क्या वह जानवर तेंदुआ था?
इलाके के एसडीपीओ आनंदसिंह वास्कले ने बताया कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं उसके बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन