अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट ।
मप्र के 23 हजार पंचायत सचिव 11 सूत्री मांगों को लेकर दशहरा मैदान भोपाल मे रविवार को धरना प्रदशन करने पहुंचे थे। पंचायत सचिवों व सहायक सचिवों ने मांगे नहींमाने जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। पंचायत सचिवों को अब मिलेगा सात माह का वेतन अलीराजपुर जिले के 288 पंचायत सचिवों सहित प्रदेश के 23 हजार पंचायत को सात माह का वेतन देने के लिए पंचायत विभाग ने गोण खनिज विभाग मद से 34 करोड़ 4 लाख 26 हजार रुपए लिए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी जनपद सीईओ को पत्र लिख दिया है कि यह राशि वेतन के अलावा ओर किसी भी मद में खर्च नहीं की जाए, यह राशि जनपद पंचायतों के परफोरमेंस ग्राट के बैंक खातों में ट्रेजरी से सीधे राशि दिए जाए। इसी के साथ रविवार को भोपाल बैठक में पंचायत सचिवों ने निर्णय लिया है कि यदि हमारी 11 सूत्री मांगे नहीं मानी तो 2 मार्च से जिला स्तर पर हड़ताल पर उतरने की चेतावनी प्रदेश सरकार को दी है।
साथ ही दूसरी ओर पंचायतों के सहायक सचिव को भी पिछले तीन माह का वेतन नहीं मिला है वह भी उसका रिमाड़ कर रहे। विभगीय अधिकारी का कहना है कि जल्द ही राशि जारी कर दी जाएगी।
Trending
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद