अलीराजपुर लाइव के लिए रिजवान खान की रिपोर्ट। आज आशुतोष क्लब रतलाम एवं एनडीपीसी इन्दौर के बीच रावत ट्राफी का फाइनल मैच खेला गया। इन्दौर ने टास जीतकर रतलाम को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। रतलाम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए ठाकुर ने 152 रन बनाये। रतलाम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर पर 262 बनाये। जवाब में इन्दौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंकित दहाणे के शानदार 152 रन की पारी खेलकर 31 ओवर में 263 रन कर लक्ष्य प्राप्त कर विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज अंकित दहाणे, श्रेष्ठ बल्लेबाज ठाकुर, श्रेष्ठ गेंदबाल मालेकर, और विकेट कीपर कृष्णा सोनी चुने गये। फानल मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित दहाणे रहे।पुरस्कार वितरण प्रभारी कलेक्टर शीलेन्द्रसिंह, राणा दिग्विजयसिंह क_ीवाड़ा की उपस्थिति में विजेता टीम को रावत ट्राफी व 51 हजार रुपए महेश पटेल की ओर से एवं उप विजेता को 31 हजार एवं ट्राफी पिंटू जायसवाल की ओर से दिये गये। कार्यक्रम में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोपालजी मैलाना, आशुतोष पंचोली, पिन्टु जायसवाल, महेशजी पटेल, रियासत अली मकरानी, गोपाल शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, हमीद मकरानी, राबर्ट सर, बलराम डावर, आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल आर. थेपडिय़ा ने किया एवं आभार गोविन्द जोशी ने व्यक्त किया।
Trending
- भतीजे ने की थी अपने काका की हत्या, आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई
- मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भाजपा नेताओं ने दिया व्यवस्थाओं का जायजा
- विधानसभा मानसून सत्र 2026: UCC के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने सरकार को घेरा
- सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत
- सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत*
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ, कहा- देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2.0 का शुभारंभ
- सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
- वीर पत्रकार भूषण सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा तथा अन्य पत्रकार
- 7 स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम छात्र उपस्थिति पर बीआरसीसी सख्त…. अनुपस्थित शिक्षकों को भी थमाए नोटिस