झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
28 फरवरी को जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएसन (आइज़ा)की मप्र शाखा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में करीब 35 वर्षों तक निष्पक्ष और बेदाग छवि के साथ पत्रकारिता करने वाले खवासा के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत चोपड़ा को सम्मानित किया गया। पत्रकार चोपड़ा को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र वित्त आयोग के अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, आइज़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत, आइजा प्रदेश अध्यक्ष संजय पी लोढ़ा ने माला पहनाकर स्मृति चिह्नï और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस गरिमामय समारोह में आइजा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार विमल मूथा बामनिया सहित 20 पत्रकारों और 10 जीवदया प्रेमियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आइज़ा राष्ट्रीय मंत्री पंकज जे पटवा, प्रदेश अध्यक्ष संजय पी लोढ़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप डाकोलिया, प्रदेश सचिव शीरीष सकलेचा, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश प्रचार मंत्री मयंक बाफना, जीवदया प्रदेश अध्यक्ष विनय लोढ़ा एवं बड़ी संख्या में प्रदेश से आइजा सदस्य उपस्थित थे ।
Trending
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Prev Post