रोहित सोनी @पारा पुलिस अधीक्षक अगम जैन आज अचानक पारा चौकी क्षेत्र में पहुँचे, परसों हुई चोरी के मामले में चौकी के स्टाफ के साथ खुद घटनास्थल जाकर घटना का जायजा लिया एवं स्टाफ को मार्गदर्शन दिया साथ ही पारा कस्बे का पैदल भ्रमण पर तेज गति से वाहन चलाने वाले युवकों को धीरे वाहन चलाने एवं हेलमेट पहने की समझाइश दी, गौरतलब है कि श्री जैन जबसे जिले में पदस्थ हुए हैं तब से नियमानुसार प्रतिदिन किन्ही दो चौकियों अथवा थानों का भ्रमण करते हैं, इसी तारतम्य में आज श्री जैन पारा पहुंचे थे..भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक जैन के साथ सहायक उपनिरीक्षक विपिन वर्मा, शिवकुमार शर्मा मौजूद थे। Post navigation पारा में नवदीप संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन… सड़क पर टोस्ट बेचने वाला बच्चा बना SP बंगले का मेहमान, जानिए पुरी कहानी !!