रोहित सोनी@ पारा आज झाबुआ जिले के रामा जनपद के पारा ग्राम में नवदीप संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला इकाई से जिला परियोजना श्री देवेंद्र श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2022 2023 के बजट के बारे में समूह से जुड़ी महिलाओं को जानकारी दी गई कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने समूह में जुड़ने के बारे में बताया। साथ ही समूह आधारित गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया इसके साथ ही आयुष्मान योजना के बारे में सभी महिलाओं को जानकारी दी इस के साथ ही आयुष्मान योजना के बारे में भी सभी महिलाओं को जानकारी दी इस कार्यक्रम में जिला प्रबंधक मुकेश पवार वर्षा शर्मा युवा सलाहकार जितेंद्र नेवारे विकासखंड तकनीकी संबंधित महावीर पारीक मुकेश मेघवाल सहायक विकासखंड समन्वयक रेणु ठाकुर सहित लगभग 1000 महिला ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान संकुल की अध्यक्ष चंपा निनामा ने भी महिलाओं को संबोधित किया समूह से जुड़ी छापरी गांव की लीला डामोर ने भी समूह से प्राप्त लाभ और अपनी सफलता के बारे में महिलाओं को अपनी आपबीती बताई कार्यक्रम के अंत में आशा शर्मा ने कार्यक्रम के समापन और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। Post navigation आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, कदमताल करते निकले स्वयं सेवक जब अचानक एसपी आगम जैन पहुंचे पारा, पूरे नगर में किया भ्रमण …