झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- कहते हैं कि ऊपर वाले के यहां से जब तक बुलावा नहीं आता, कोई नहीं जा सकता है। कुछ ऐसा ही वाक्या गुरुवार की रात को गांधी चौक में घटा। एक तूफान जीप जिसमें 13 सवार थे, रात्रि 1 बजे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के कारण बिजली के दो पोल और उस पर लगी डीपी भी जीप पर आ गिरी। लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी किसी को खरोंच तक नहीं आने पर लोग इसे चमत्कार बता रहे है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार तूफान जीप क्रमांक एमपी 45 बीबी 0489 गांधी चौक से हुनमानगढ़ मार्ग की ओर जा रही थी। तभी मार्ग से कुछ दुर स्थित बिजली के पोल में जा घुस्सी। पोल के गिरने से पहले ही जीप का चालक ओर उसमे में बेठी सवारी ऊतर गई। वरना बहुत बड़ी घटना हो जाती। घटना के तुरंत ही लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद करवाया। मौके पर टीआई कर्णीसिंह शक्तावत और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पंहुचकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद करीब 1 घंटे तक नगर में बिजली गुल रही।
फोटो 4 तूफान जीप पर गिरा बिजली के खम्बे व डीपी।
Trending
- मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती के लिए भक्तों में भारी उत्साह
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा