झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
परवलिया एक तरफ प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला रहे है। वही दूसरी और परवलिया बस स्टैंड पर नाली के पानी की वजह से गंदगी फैल रही है जिससे आसपास के लोगों समेत राहगीर परेशान है। इसकी वजह यह है कि नालियां नहींहोने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर रहता है जिसके चलते विवाद का कारण भी बन जाता है। वहींकुछ लोग अपने घरों के सामने पानी नहींइसलिए पानी का रुख सड़कों की ओर कर देते हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव संतोष माली से बात करनी चाही लेकिन उनका फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला। स्थानीय रहवासी द्वारा स्वयं के खर्च से पाइप लगाए गए तो कइयो ने स्वयं ही नाली खोदी जिससे पानी आगे की और निकल जाए बस स्टंैड पर रहने वाले शांतिलाल कटारा ने बताया कि बहुत परेशानी आ रही है। पानी रोड पर जमा होने से मच्छर पनप रहे है जिससे बच्चे बीमारी चपेट में आ सकते हैं। ग्राम पंचायत को कहते तो वो कहते है नालिया निर्माण मंजूर हो गई है लेकिन अभी तक नालिया निर्माण नहीं हुआ है।
Trending
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव
- नवरात्रि को लेकर समिति का गठन; ललित चौहान बने अध्यक्ष
- मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती के लिए भक्तों में भारी उत्साह
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार