आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश मे 544 सहायक उप निरीक्षक को कार्यवाहक उप निरीक्षक उच्च पद का प्रभार संबंधी आदेश जारी किये गये हैं, जिसमें अलीराजपुर पुलिस के 03 सहायक उप निरीक्षकों को कार्यवाहक उप निरीक्षक उच्च पद का प्रभार दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर प्रभार दिये गये सहायक उप निरीक्षक सोबरनसिंह पाल, थाना उदयगढ, सहायक उप निरीक्षक ललीता प्रसाद बैरागी थाना अलीराजपुर एवं सहायक उप निरीक्षक जगदीश चन्द्र पटेल थाना बोरी को स्टार लगाकर भविष्य के लिये ओर अच्छा कार्य करने के लिये शुभकॉमना देते हुये बधाई दि गई एवं प्रोत्साहित किया गया। Post navigation जनजाति विकास मंच ने आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर; में 265 मरीजों ने कराया परीक्षण, 20 ऑपरेशन के लिए चयनित हर घर जननायक-हर घर कमलनाथ कैलेंडर 2023 वितरण कार्य का शुभारंभ हुआ