झाबुआ डेस्क। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर ने आज अंतरवेलिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय तडवी फलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण द्वारा बताया गया कि स्कूल का अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य 8 वर्ष से चल रहा है एवं निर्माणाधीन कक्ष में गाय बंधी पाई गई, कक्ष के अंदर घास भूसा पाये जाने एवं शाला के बालक/बालिका शौचालय अपूर्ण पाये जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की एवं बीआरसी को फटकार लगाते हुए मानीटरिंग नहीं किये जाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत नहीं करवाये जाने के कारण बीआरसी झाबुआ संजय सिकरवार को निलंबित करने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिये। शाला भवन बहुत ऊंचाई पर बने होने से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल रेलिंग लगवाने के निर्देश डीपीसी को दिये। स्कूली बच्चो से चर्चा के दौरान बच्चों ने बताया कि कल कुछ बच्चे स्कूल नहीं आये थे, तो उन्होंने कृमिनाशक दवाई का सेवन नहीं किया है। प्रभारी कलेक्टर ने बच्चों को समझाया कि कृमिनाशक गोली से पेट के अंदर के कीड़े मर जाते है, अत: आप सभी शिक्षक से गोली प्राप्त करके खाये स्कूल शिक्षक को बच्चों की पढाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
फोटो-13
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन