आलीराजपुर। थाना चाँदपुर में पुलिस ने अवैध शराब पर कर्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 10.10.22 को ग्राम फळियामऊ में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आम जन को समझाईश देकर सउनि. जगदीश चंद्र पटेल वापस आ रहे थे कि मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम कदवालिया पटेल फलिया में छेंगला पिता दलु भिण्डे कोटवार के घर के पीछे मक्का के खेत में आवेध शराब संग्रहण कर रखी हैं। सूचना पर विश्वास कर सउनि. जगदीश चन्द्र पटेल ने तत्काल फोर्स को तलब कर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम कदवाली पटेल फलिया छेंगला उर्फ सेंगला पिता दलु कोटवार के घर के पीछे मक्का के खेत पर दबिश देकर छेंगला उर्फ सेंगला को 10 पेटी माउण्ट 6000 बीयर व 03 पेटी लंदन प्राईड क्वार्टर अंग्रेजी शराब कुल शराब मात्रा 145.920 लीटर कुल किमती 48000 रू. की मौके घटना स्थल से जप्त कर आरोपी छेंगला उर्फ सेंगला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं। अपराध क्रं. 213/22 धारा 34 (2) 36 आबकारी एक्ट के तहत आरोपी – छेंगला उर्फ सेंगला पिता दलु कोटवार भिण्डे उम्र 35 साल नि. ग्राम कदवाली पटेल फलिया थाना चांदपुर । उक्त कार्यवाही में सउनि जगदीश चन्द्र पटेल के साथ प्रआर. 169 जुवान सिंह ,प्रआर. 208 सावित्रि ,आर. 223 मनोज , आर. 467 दिपेश , आर. 351 सुनिल, आर. 268 नाथु का विशेष योगदान रहा। Post navigation नशा मुक्ति अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस की अब तक की बडी कार्यवाही, गांजे की खेती पर दी गई दबिश, 1103 गांजे के पौधे एवं 03 आरोपी गिरफ्तार बिजली, सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करना ही प्राथमिकता-विधायक पटेल