आलीराजपुर। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर 12 अक्टूबर को भोपाल के नीलम पार्द में अतिथि शिक्षकों की मांगो को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे । मांगों में विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाए, कार्यक्रम बारह माह किया जाए व 62 वर्ष तक सेवाएं ली जाए, शामिल है। अतिथि शिक्षक लम्बे समय से धरना आंदोलन कर रहे है, परंतु सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही हैं, अब भोपाल में विशाल प्रदर्शन कर अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को पूरा कराने उग्र प्रदर्शन करेंगे। भोपाल रवाना 11/10/2022 से 12/10/2022 का सामूहिक हडताल पर रहगें समस्त आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ इस संबंध में समस्त अतिथि शिक्षक हडताल पर रहगें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भीका गणावा, जिला सचिव लोंगसिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी कमलेश चौहान जिला प्रभारी प्रताप डामोर दीपमाला गुप्ता प्रियंका शर्मा सुनिता डुडवे जिला कार्य कारणी अध्यक्ष आजम चौहान जिला उपाध्यक्ष कैलाश मंडलोई भाबरा ब्लॉक अध्यक्ष अल्केश सोंलकी जोबट ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कलेश सोंडवा ब्लॉक अध्यक्ष भलसिंह चौहान कटठीवाडा ब्लॉक अध्यक्ष हरसिंह धाकड़ आदि समस्त अतिथि शिक्षक भोपाल जायेंगे। Post navigation नशा मुक्ति अभियान एकसाथ जिले के सभी थानों में चलाया गया आलीराजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, खेत में उग रहे गांजे के करीब 800 पौधे बरामद…