Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
रविवार को पैंगबर ऐ इस्लाम का जन्मोत्सव मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बड़ी शान ओ-शौकात के साथ मनाया। इस दौरान सुबह 9 बजे पीर साहब गली से मुस्लिम धर्मावलंबियों में उत्साह देखा गया, तथा मौलाना इस्माइल बरकाती, हाफिज सलीमुद्दीन, आमीन काजी, रिजवान नाते पढ़ते हुए निकले। जुलूस में बच्चों के हाथों में झंडे थे। जुलूस गांधीचौक, भंसाली चौराहा, पीपली चौराहा, आजाद चौक, मठवालाकुआं, गवली, बोहरा मोहल्ला होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। इसके बाद नूरी गार्डन में मुस्लिम पंच थांदला, मदरसा मुस्तफाइया, ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी यूनिट झाबुआ द्वारा कुरआन शरीफ मुकम्मल करने वाले बच्चे व शहर में पढ़ाई में समाज की तरफ से अव्वल रहे शिफा पिता फारुख शेख, अलेफिया पिता अमजद खां एवं कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों का समाजजनों ने फूलमालाओं एवं पुरस्कार देकर हज वेल्फेयर जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान, मुस्लिम पंच नायब सदर लियाकत खां, अताउल्ला खान, गुलाम कादर खां ने सम्मानित किया, ताकि समाज के बच्चों में पढ़ाई की ओर रुझान हो एवं वे भी पढ़ाई में अव्वल रहकर समाज-देश-प्रदेश मेें अपना मुकाम हासिल कर सके। कार्यक्रमका संचालन जावेद खाान ने किया व आभार ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान ने माना। इसके पश्चात मौलाना इस्माइल बरकाती साहब ने सभी धर्मावलंबियों को इद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए देश में अमन-चैन कायम रहे इसके लिए दुआएं की। वहीं जुलूस में पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय जिसकी समाजजनों ने प्रशंसा करते हुए आभार माना।